आदित्य राॅय कपूर संग स्पेन में वेकेशन मना रही हैं अनन्या पांडे

बाॅलीवुड के रूमर्ड कपल आदित्य राॅय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें इस समय काफी सुर्खियां बटोर रही है। बीटाउन के गलियारों में एक बार फिर दोनों के प्यार की चर्चा जोरों पर हैं। अनन्या और आदित्य राॅय कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वे स्पेन में रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं। जिसे देख फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर आदित्य और अनन्या की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कपल एक-दूसरे की बाहों में खोए नजर आ रहे हैं।

naidunia

रोमांटिक तस्वीरें हुई वायरल

सामने आई तस्वीरों में दोनों ट्विनिंग करते नजर आए। आदित्य ने जहां ब्लू टीशर्ट के साथ ब्लैक शाॅर्ट पहने हुए थे। वहीं एक्ट्रेस ने ब्लू लॉन्ग ड्रेस पहन रखी थी। जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थीं। अनन्या ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पेन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि इन तस्वीरों में अनन्या और आदित्य नजर नहीं आ रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में अनन्या और आदित्य हग करते हुए दिख रहे हैं। फोटोज को देख यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

आदित्य और अनन्या की अफेयर की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब वे एक साथ दिवाली पार्टी में स्पॉट हुए थे। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की है। लेकिन दोनों की वायरल हो रही तस्वीरें काफी कुछ कह रही हैं। बीते दिनों रणबीर कपूर ने भी कपल को लेकर बड़ा हिंट दिया था। उन्होंने कहा था, मुझे पता है कि वो लड़की को पसंद करता है, जो अक्षर A से शुरू होता है। इससे पहले करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में भी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *