गंगोत्री में पहाड़ से वाहनों पर गिरा मलबा, मध्य प्रदेश के 4 तीर्थयात्रियों की मौत

इंदौर। उत्तराखंड में गंगोत्री के गंगनानी के पास एक पहाड़ से गिरे मलबे से तीर्थयात्रियों से भरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मध्य प्रदेश के चार लोगों की मौत की सूचना है, वहीं सात लोग घायल हो गए। अभी मृतकों और घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं। जानकारी के मुताबिक पहाड़ से गिरे मलबे में टैंपो ट्रेवलर वाहन और दो छोटे वाहन दब गए थे। आपदा प्रबंधन के कर्मचारियों ने मलबे में से तीन शवों को निकाल लिया है, वहीं एक शव वाहन में फंसा हुआ है। घटना को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदनाएं प्रकट की है।

घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया

पहाड़ का मलबा वाहनों पर गिरने से सात लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक मलबे की चपेट में आए तीनों वाहनों में 31 लोग सवार थे। लगातार बारिश और पहाड़ से गिर रहे पत्थरों की वजह से एक यात्री का शव वाहन से बाहर निकालने में मुश्किल आ रही है।

पहाड़ पर मलबा गिरने से करीब 11 घंटे बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काम शुरू किया। हादसे में तीन पुरुषों और एक महिला की मौत की बात सामने आई है। सभी तीर्थ यात्री गंगोत्री से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *