पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को हुआ जेल

रायपुर। पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को जेल भेज दिया गया है. एसीबी की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन पर ये कार्रवाई हुई है. 10 दिन पहले एसीबी ने आंध्रप्रदेश के गुटूर से चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया था.

बता दें कि छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की। टेंडर प्रक्रियाओं में जालसाजी कर करोड़ों रुपये की अनियमितता के मामले में एफआईआर कराई गई। नवंबर 2019 में राज्य शासन ने पाठ्यपुस्तक निगम से चतुर्वेदी की प्रतिनियुक्ति खत्म करते हुए उनकी सेवाएं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को लौटा दी थी। इस निर्णय के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। टेंडर में हुई अनियमितता की शिकायत के बीच जांच का जिम्मा एसीबी-ईओडब्ल्यू को सौंपा गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *