मोहम्मद अकबर का होगा टीएस सिंहदेव जैसा हाल : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव के कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनने से इनकार करने और कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस पर तंज कसा है। पार्टी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मोहम्मद अकबर आपकी भी वही गति होने वाली है, जो टीएस सिंहदेव की हुई है। जो घोषणा पत्र संयोजक के नाते किए वादे पूरा न कर पाने के कारण मुंह छिपाते घूम रहे हैं, आप भी जनता से मुंह चुराएंगे।

वहीं बीजेपी घोषणा पत्र समिति के सदस्य ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह और कांग्रेस सरकार की खत्म हो चुकी विश्वसनीयता का प्रमाण बताया है। बता दें कि हाल ही में मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया था कि वो कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष के तौर पर मौजूद नहीं रहेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि वो सदस्य के तौर पर जरूर रहेंगे। वहीं, इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहम्मद अकबर को चुनावी घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *