राखी सावंत अपने सिर पर अंडे फोड़ती नजर आयी

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत लंदन से वापस लौट आई हैं तथा इनका ड्रामा भी शुरू हो चुका है। राखी सावंत का जिम के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। राखी अपने सिर पर अंडे फोड़ती नजर आ रही हैं। खुले बाल, पिंक स्पोर्ट्स ब्रा और टाइट्स पहने राखी दिखाई दे रही हैं। राखी सावंत एक-एक करके अपने सिर पर अंडे फोड़ रही हैं। साथ ही कह रही हैं कि उन्हें जल्दी एक अच्छा दूल्हा मिल जाए।

शूट कर रहा पैपराजी उनकी इस हरकत पर हंस रहा है तथा इसके साथ ही वह रिकॉर्ड कर रहा है। राखी सावंत चाहती हैं कि वह चौथी बार शादी कर लें। हालांकि, आदिल खान दुर्रानी के साथ इनका तलाक अबतक नहीं हुआ है। लोगों के बीच राखी सावंत का यह वीडियो जमकर देखा जा रहा है। कुछ खिल्ली भी उड़ा रहे हैं। वही एक शख्स ने लिखा- पुनीत सुपरस्टार को टैग करो, दोनों एक जैसे हैं। मजाकिया एकदम।

 

 

बता दें कि राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा और चोरी का आरोप लगाया था। आदिल इस वक़्त जेल में हैं। वही ये पहली बार नहीं है जब राखी सावंत के किसी वीडियो ने सोशल मीडिया पर इतना धमाल मचाया हो आए दिन ही राखी सावंत के वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *