तेजस्वी प्रकाश संग रोमांटिक डेट पर निकले करण कुंद्रा, हाथों में हाथ डाले आए नजर

टीवी का मशहूर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश प्रशंसकों के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों के रोमांस के चर्चे अक्सर होते हैं। अब दोनों को डेट पर साथ देखा गया। करण और तेजस्वी साथ वक़्त गुजारने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में दोनों रोमांटिक डेट पर गए थे। रेस्टोरेंट से निकलते हुए कपल को देखा गया। यहां दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए। उनका ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।

प्रशंसकों ने कपल के वायरल वीडियो पर खूब कमेंट्स किए हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘पावर और क्यूट कपल।’ दूसरे ने लिखा, ‘हाय, किसी की नजर न लगे।’ वैसे अपने नए इंटरव्यू में तेजस्वी प्रकाश ने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग शादी को लेकर भी चर्चा की है। उन्होंने बताया कि शादी का उन्हें कोई प्रेशर नहीं है। तेजस्वी ने कहा, ‘मुझे और करण को कई बार शादी से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ता है। करण समझते हैं कि मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ में एक स्टेज पर हूं।’

वही जब भी उन्हें लगेगा कि मैं शादी के लिए तैयार हूं, वो मुझसे शादी कर लेंगे। उन्हें पता है वो अपनी जिंदगी में क्या चाहते हैं तथा हम अपने रिश्ते में काफी सिक्योर हैं। तो हमें कोई प्रेशर नहीं है।’ तेजस्वी और करण की मुलाकात रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के चलते हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और अब वो साथ हैं। दोनों की आयु में 9 वर्ष का फासला है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *