बाइक पर सवार जीजा-साले अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई

कोरबा. जिले में बुधवार को हुए सड़क हादसे में जीजा-साले की जान चली गई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे और उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोड़मा निवासी 38 वर्षीय अंजोर सिंह अपनी बाइक से अपने ससुराल बालको थाना इलाके के सोनपुरी गांव आया हुआ था। बुधवार सुबह वो अपने साले जनी राम (22 वर्ष) के साथ किसी काम से निकला था।

दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर सोनपुरी से बालको की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बालको के रूमगड़ा हवाई पट्टी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, इसलिए पेड़ से टक्कर के बाद दोनों जीजा-साले सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे जीजा अंजोर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *