सावन में महादेव को अर्पित करें ये चीजें, जल्दी प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

4 जुलाई से सावन मास की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में देवों के देव महादेव भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। कहते हैं सावन का महीना शिवजी को अति प्रिय है। बता दें कि इस साल अधिकमास लगने की वजह से सावन एक नहीं बल्कि दो महीने का रहेगा। 4 जुलाई से आरम्भ हुआ सावन 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। वही इस माह शिव जी का प्रसन्न करने के लिए लोग कई प्रकार के कार्य करते हैं। कहते हैं सावन में कुछ खास चीजें भगवान शिव को चढ़ाएं से हर समस्या का समाधान मिल सकता है।

सावन माह में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीज:-
– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जुही के फूल महादेव को समर्पित करने से घर में अन्न की कमी नहीं होती।
– ऐसा कहा जाता है कि सावन के महीने में महादेव की पूजा में हरसिंगार का फूल अर्पित करने से सुख-समृद्धि आती है।
– वहीं, मान्यता है कि सावन में महादेव की पूजा में धतूरे का फूल शिव शंकर को अर्पित करने से व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है।
–  सावन के महीने में शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करने से हर सुख की प्राप्ति होती है।
– ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सावन के महीने में शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। सभी पापों से छुटकारा प्राप्त होता है।
–  सावन के महीने में शिवलिंग का दूध से अभिषेक करने से बीमारियों से निजात प्राप्त होता है तथा स्वास्थ्य ठीक रहता है।
– सावन के महीने में दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करने से बुद्धि तेज होती है। किसी को मानसिक रोग है तो उसके लिए भी यह फायदेमंद रहेगा।
– वहीं, सावन में भगवान शिव का दही से अभिषेक करने से काम में आ रही परेशानिया दूर होती हैं। हर काम में सफलता मिलने लगती है।
– सावन के महीने में महादेव का शहद से रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति को मान-सम्‍मान और ऊंचा पद प्राप्त होता है। इसके साथ ही शहद से शिवजी का अभिषेक करने से शुक्र ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है।
– सावन के महीने में महादेव का सरसों के तेल से रुद्राभिषेक करने से शनि के अशुभ प्रभाव से छुटकारा प्राप्त होता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *