गबौद गांव में अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बलौदाबाजार। जिले में एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला पलारी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गबौद गांव में अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है.

अधेड़ ने घर के परछी में गमछा से सुबह फांसी लगा लिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. परिजनों ने पंचनामा में बताया कि तीन साल से मृतक गंभीर बीमारी से परेशान था. साथ ही शराब पीने का आदि हो चुका था.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *