4 अक्टूबर को रेडियो मेरी आवाज ने किया था वर्चुअल ग्लोबल अवॉर्ड सेरिमनी का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महाराष्ट्र प्रदेश इकाई ने भी दी ऋषि कुमार अग्रवाल को बधाई
सक्ति– वर्ल्ड टीचर्स डे (विश्व शिक्षक दिवस) की पूर्व संध्या पर 04 अक्टूबर को रेडियो मेरी आवाज द्वारा वर्चुअल रूप से आभासी पटल पर वसुदेव कुटुंबकम की संकल्पना को साकार करते हुए ग्लोबल अवॉर्ड सेरिमनी टीचर का विश्व स्तरीय आयोजन कर सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया गया, तथा इस दौरान महाराष्ट्र प्रदेश के नागपुर शहर निवासी गणित विभाग प्रमुख एवं सहायक प्राध्यापक डॉ ऋषि कुमार कृष्ण कुमार अग्रवाल नागपुर को भी इस सम्मान के लिए चुना गया
जिस पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के संस्थापक रामचरण बंसल सहित नागपुर इकाई के भी सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए डॉ ऋषि कुमार अग्रवाल को बधाई प्रेषित की है
तथा इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के संस्थापक रामचरण बंसल ने कहा है कि रेडियो मेरी आवाज के इस विश्व स्तरीय कार्यक्रम में डॉ ऋषि कुमार अग्रवाल का चुना जाना हम सभी के लिए गौरव का विषय है, तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने भी इस अवसर पर डॉ ऋषि कुमार अग्रवाल को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, तथा यह भी कहा है कि वह अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हैं तथा अग्रवाल समाज के गौरव के रूप में पूरे महाराष्ट्र प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं
उल्लेखित हो की रेडियो मेरी आवाज कार्यक्रम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की वेबीनार संयोजिका मीनल साहब देवड़ा ओमान भी जुड़ी हुई हैं