राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लमकेनी में एक नवविवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके मेें पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। बता दें कि मृतिका मंजू भारती 24 वर्ष ग्राम लमकेनी की रहने वाली थी।
बताया जाता है कि एक साल पहले ही मंजू की शादी हुई थी। मृतिका ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी, जिसकी सुचना पर पहुंची अभनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं फांसी लगाने के अज्ञात कारणों की तलाश कर रही है।