मार्च 2024 में रिलीज होगी ‘द क्रू

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू (Tabu), करीना कपूर (Kareena Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) लीड रोल वाली मूवी ‘द क्रू’ (The Crew) इन दिनों बहुत ही ज्यादा चर्चा में बने हुए है। इस मूवी को लेकर कई अपडेट भी सामने आ गई है। लेकिन मूवी अपनी रिलीज डेट तो लेकर चर्चाओं में बने हुए है। पहले मूवी की शूटिंग को लेकर कई खबरे सामने आ चुकी। मेकर्स ने 25 मार्च को फिल्म की शूटिंग शुरू करने के पीछे का कारण भी बता दिया है। अब इन सब के बाद मूवी की रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर सुनने के लिए mili है \। कृति सेनॉन और करीना कपूर की मूवी ‘द क्रू’ इस दिन रिलीज होने वाली है।

इस दिन रिलीज होगी ‘द क्रू’: खबरों का कहना है कि तब्बू, करीना कपूर खान, कृति सेनॉन, दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा की फिल्म ‘द क्रू’ रिलीज से पहले फिर से चर्चा का विषय बनी हुई है। करीना कपूर और तब्बू की मूवी से जुड़ा नया अपडेट भी सुनने के लिए मिला है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार करीना कपूर, तब्बू और कपिल शर्मा की मूवी ‘द क्रू’ 25 मार्च 2024 को रिलीज की जाने वाली है। इस मूवी के साथ वर्ष 2024 में करीना कपूर एक बार फिर वापसी करने जा रही है। जानकारी के लिए बता दें करीना कपूर साल 2022 में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आईं थी। इसके बाद से करीना कपूर फिल्मी दुनिया से बहुत ही दूर हो चुकी है। मूवी की रिलीज डेट के सामने आने के उपरांत फैंस काफी खुश नजर आए है। क्योंकि फैंस को फिल्म की रिलीज डेट का काफी लंबे समय से इंतजार था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *