अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पेचकस से हत्या कर खुदकुशी किया

नई दिल्ली. नरेला इलाके में एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पेचकस से हत्या कर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना बुधवार सुबह की है. पुलिस जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 44 वर्षीय विनोद परिवार सहित स्वतंत्र नगर इलाके में किराए पर रहता था. परिवार में पत्नी कोमल, 15 और 11 साल के दो बेटे हैं. विनोद इलाके की दुकान पर काम करता था, जबकि कोमल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्टरी में काम करती थी. विनोद को पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए वह पहले वाले इलाके को छोड़कर 15 दिन पहले स्वतंत्र नगर में आ गए. मंगलवार रात को दंपति में काफी विवाद हुआ था.

बुधवार सुबह दोबारा विवाद हुआ तो विनोद पत्नी की बुरी तरह पिटाई करने लगा. डर की वजह से बच्चे भाग गए. इसके बाद विनोद ने फ्लैट का दरवाजा बंद कर लिया. फिर पेचकस और ईंट से वारकर पत्नी की हत्या कर दी और खुद फंदा लगाकर जान दे दी. बच्चों से जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई.

एसएचओ राजेश कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर पंखे से लटका राजेश का शव मिला. वहीं, एक तरफ खून से लथपथ कोमल पड़ी हुई थी. फिलहाल पुलिस ने क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके का मुआयना कराया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह परिवार सोनीपत जिले का रहने वाला था. परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *