65 साल के बुजुर्ग ने 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया

नई दिल्ली. बुराड़ी इलाके में 65 साल के शख्स ने पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर दिया. आरोपी के बेटे ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया और पीड़िता के पिता को भेज दिया. पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है.

बुजुर्ग सत्यवीर बीएसईएस से रिटायर है और बुराड़ी इलाके में रहता है. पीड़िता का परिवार भी वहीं रहता है. दोनों परिवारों में पुरानी घनिष्ठता है. 20 अप्रैल के आसपास आरोपी ने किशोरी को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस के अनुसार सत्यवीर का उसके बेटे से विवाद चल रहा है. बेटे ने घर में कैमरे लगा रखे हैं. किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो भी आरोपी के बेटे के पास आ गया. वह दो माह शांत रहा, मंगलवार को किशोरी के पिता के पास गुमनाम नंबर से वीडियो भेज दिया. अब पीड़िता के परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *