सीएम भूपेश बघेल से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बता दें कि नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने ढाई ढाई साल के लिए बारी बारी से मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर दिए गए आश्वासन संबंधी चर्चा को सिरे से खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि यह चर्चा केवल मीडिया की देन थी। सिंह देव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने कभी ढाई ढाई साल के लिए बारी बारी से मुख्यमंत्री पद के बारे में बात नहीं की। यह केवल मीडिया की देन थी।’’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *