दतिया। मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। इस घटना में 12 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। जबकि 30 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए हैं। यह सभी लोग ट्रक में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार दतिया के दुरसाडा थाना क्षेत्र के ग्राम बुहारा गांव में यह दर्दनाक हादसा हुआ है.
एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को दतिया में एक मिनी ट्रक एक निर्माणाधीन पुल से टकराकर उफनती बुहरा नदी में गिर गया, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। वे मिनी ट्रक में सवार होकर एक शादी में ग्वालियर से टीकमगढ़ जा रहे थे। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कुछ लोग लापता हैं और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही है। गृह मंत्री ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद के निर्देश दिये हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक में 50-60 लोग सवार थे।