अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों का एक-दूसरे के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। आज यानी 26 जून 2023 को अर्जुन कपूर का 36वां जन्मदिन है। ऐसे में मलाइका अपने बॉयफ्रेंड का बर्थडे स्पेशल कैसे न बनाती। अपने लविंग बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर मलाइका ने अपने डांस पूरा समां बांध लिया।
दरअसल, अर्जुन कपूर ने बीती रात को अपना मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी में दोस्तों से लेकर बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और उनके बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे। अर्जुन की पार्टी से एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका को झूमते हुए देखा गया।
अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने सिर्फ अपने डांस मूव्स से नहीं, बल्कि अपने हसीन अवतार से भी सभी को दीवाना बना दिया था। उन्होंने व्हाइट कलर की साइड कट लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिस पर हार्ट शेप बना हुआ था।