प्रतापगढ़ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी

अलवर। अलवर में मानसून की एंट्री हो गई है। सुबह से जिले भर में बारिश जारी है। सबसे अधिक प्रतापगढ़ में कई इंच बारिश हुई है। यहां सुबह 7 से नौ बजे तक मूसलाधार बारिश से बांध में करीब 6 फीट पानी आ गया। जो बांध 15 सालों से खाली था। वहीं एनीकट व खेत लबालब हो गए हैं। अलवर में मानसून की दस्तक जोरदार हुई है। बानसूर, अलवर, मुंडावर, बहरोड़, थानागाजी, राजगढ़ सहित सब जगहों पर सुबह 7 बजे से बारिश शुरू हो गई थी। करीब दो घंटे तक अच्छी बारिश हुई। हालांकि बाद में भी बूंदाबांदी आती रही। घने बादल जिले भर में छाए हुए हैं। प्रतापगढ़ के लोगों का कहना है कि कई दशक के बाद इतनी अच्छी बारिश हुई कि एक बार में बांध में कई फीट पानी आ गया।

जानकारों का कहना है कि इस बार बांधों में जल्दी पानी की आवक होगी। मई व जून के महीने में भी बीच बीच में बारिश होती रही है। इस कारण थोड़ी तेज बारिश होती पानी का बहाव तेज हो जाता है। बांधों में पानी की आवक जल्दी बढ़ने की संभावना है। प्रतापगढ़ में तो लोगों के घरों में भी पानी आ गया। असल में दो घंटे तक तेज बारिश हुई। इस कारण छोटे-छोटे नाले भी उफान पर आ गए। कच्चे घरों में पानी भर गया। नालों के आसपास बने कच्च्े पक्के घरों में रह रहे लोगों को अधिक परेशानी आई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *