रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के इन इलाकों में भारी वर्षा की संभावना

राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में मानसून के प्रवेश करने के साथ ही मौसम में असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी रायपुर में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। अगले दो दिनों के लिए रायपुर सहित पूरे मध्य छत्तीसगढ़ के हिस्से को यलो अलर्ट पर रखा गया है। इससे पहले राजधानी में मानसून के आगमन के पहले ही दिन जमकर बारिश हुई। शनिवार शाम से ही पूरा शहर बादलों के घेरे में रहा और रविवार रात से दिनभर अच्छी बारिश हुई। रविवार शाम पांच बजे तक 15.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, साथ ही अगले दो दिनाें तक मध्य छत्तीसगढ़ में एक से दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार हैं।

वहीं, एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण उत्तरप्रदेश के मध्य भाग से समुद्र तल से डेढ़ किमी ऊंचाई पर है। साथ ही एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर पंजाब से उत्तर पश्चिमी खाड़ी के ऊपर स्थित निम्न दबाव क्षेत्र तक दक्षिण उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *