शक्ति के फ्रेंड्स क्लब जुंबा ग्रुप से शरीर को फिट रखने की लोग ले रहे प्रेरणा, शहर के अशोक टॉकीज के सामने प्रतिदिन जुंबा में लोग शरीर को स्वस्थ रखने बहा रहे है पसीना, 21 जून को फ्रेंड्स ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया विशेष आयोजन

सकती– शक्ति शहर के फ्रेंड्स क्लब जुंबा ग्रुप ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों को योगाभ्यास की प्रेरणा देते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, कहते हैं वर्तमान समय में अपने शरीर को स्वस्थ एवं फिट रखने के लिए लोग ना जाने क्या क्या जतन करते हैं ,तथा शक्ति शहर में भी वर्षों पूर्व से शरीर को स्वस्थ एवं फिट रखने की दिशा में जहां विभिन्न स्थानों पर अत्याधुनिक संसाधनों वाले जिम सेंटर का संचालन हो रहा है,तो वहीं वर्तमान समय में जुंबा ग्रुप के माध्यम से भी सुबह से ही विभिन्न अलग-अलग स्थानों में लोग पहुंचकर वहां कड़ी मेहनत कर अपने शरीर को स्वस्थ रखने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, इसी श्रृंखला में शक्ति शहर के अशोक टॉकीज के सामने फ्रेंड्स क्लब जुंबा ग्रुप इसकी एक मिसाल बन गया है

 

तथा इस ग्रुप के सारे सदस्य जहां आपस में मिलजुल कर फ्रेंड्स क्लब जुंबा ग्रुप के माध्यम से अन्य लोगों को भी प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं,तो वही सुबह से ही ग्रुप के सदस्य कड़ी मेहनत करते देखे जाते हैं,तथा जुंबा ग्रुप के डायरेक्टर भी स्वस्थ शरीर एवं फिट शरीर के विभिन्न उपायों के बारे में प्रतिदिन अलग-अलग जानकारी देकर उसे एक्सरसाइज के रूप में करवाते हैं,तथा इस फ्रेंड्स क्लब जुम्बा रूप में प्रमुख रूप से दुर्गा सोनी, सुनील गबेल, जया गबेल, गुड्डी देवी अग्रवाल, प्रीति जायसवाल, सागर कृपलानी, स्वीटी कृपलानी, रोशनी दुबे, किरण जैसवानी, खुशबू अग्रवाल, मनीष अग्रवाल,आलोक गोयल बिल्लू, प्रीति अग्रवाल,तोपर्णा डनसेना,पूजा अग्रवाल सहित काफी लोग शामिल है,तथा ग्रुप के सदस्य आलोक गोयल बिल्लू ने बताया कि फ्रेंड्स क्लब जुंबा ग्रुप के माध्यम से जहां वे प्रतिदिन वहां जाकर अपने शरीर को फिट बना रहे हैं तो वही लोग इसे देखकर स्वयं यहां आकर इस ग्रुप में शामिल हो रहे हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *