लंबे समय के बाद साथ नजर आए दीपिका-रणवीर, करण देओल के रिसेप्शन में जमकर नाचे

करण देओल का ग्रैंड रिसेप्शन हर तरफ सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में करण अपनी गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद कपल का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। वहीं इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के स्ट्रांग कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी लंबे समय के बाद साथ दिखाई दिए। रिसेप्शन पार्टी में कपल ने जमकर एंजॉय किया। जिसका इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका-रणवीर जश्न में खूब नाच रहे हैं, साथ ही दृशा और करण भी उनके साथ दिख रहे हैं।

इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण ब्लैक कलर का सूट पहनकर पहुंचीं। वहीं रणवीर सिंह व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखाई दिए। दीपिका के इस ब्लैक सूट पर सिल्वर कलर का काम किया हुआ था। जिससे मैचिंग एक्ट्रेस ने डायमंड इयररिंग्स पहन रखे थे। साथ ही लाइट मेकअप और ओपन हेयर एक्ट्रेस को परफेक्ट लुक दे रहा था। वहीं रणवीर शेरवानी के साथ गाॅगल्स लगाए दिखे। वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर और दीपिका रिसेप्शन में आगे की तरफ बैठे हुए हैं और गानों पर झूमते दिख रहे हैं। रणवीर के बगल में कपिल और उनकी वाइफ गिन्नी समेत कई और सेलेब्स बैठे हुए हैं।

वीडियो में दीपिका पादुकोण ताली बजाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि संगीत सेरेमनी के फंक्शन में रणवीर अकेले पहुंचे थे। बता दें कि करण और दृशा की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारे शामिल हुए। रिसेप्शन में करण देओल ब्लैक कलर के सूट में नजर आए तो वहीं उनकी बात दृशा गोल्डन और लाइट ब्राउन कलर की गाउन में दिखाई दीं। पैपराजी के सामने कपल ने जमकर पोज दिए। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे थे। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *