वरिष्ठ नेताओं को दी महिला कांग्रेस की घोषित जिला कार्यकारिणी की जानकारी-
शक्ति-विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक 2 अक्टूबर को स्थानीय बाराद्वार रोड स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के कार्यालय में संपन्न हुई, इस बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत, विधानसभा अध्यक्ष के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, प्रदेश कांग्रेस समन्वयक श्री कौशिक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अर्जुन तिवारी सहित अन्य कांग्रेस के जिला,शहर एवं ब्लॉक स्तर के नेता गण मौजूद रहे, इस कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष गीता देवांगन ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की, तथा महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष गीता देवांगन ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को उनके द्वारा महिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा की घोषित नवगठित कार्यकारिणी की भी जानकारी देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया
तथा गीता देवांगन ने कहा कि आप सभी के सदैव मार्गदर्शन से जांजगीर चांपा जिले में महिला कांग्रेस कमेटी के संगठन को मजबूत बनाते हुए प्रत्येक बूथ स्तर पर सशक्त इकाइयां गठित की जाएगी एवं महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक जानकारी देने के लिए सकारात्मक पहल करेंगे
तथा इस अवसर पर काफी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे