क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भाजपा ने दी शासन को चेतावनी, नहीं होंगी समस्याएं खत्म तो सड़क की तेज होगी लड़ाई,मिशन चौक मालखरौदा में हुआ भाजपा का विशाल चक्का जाम, शक्ति में भाजपा ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

सक्ति– भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले ने 13 जून को दो बड़े कार्यक्रम किये, पहला कार्यक्रम चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मालखरौदा के मिशन चौक में भाजपा ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जहां विशाल चक्का जाम किया तो वही दूसरे कार्यक्रम के रूप में भाजपा ने जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें कार्यकर्ताओं को ससम्मान दोपहर भोज में भी आमंत्रित किया गया तो वहीं पूरे शक्ति विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ जन इसमें उपस्थित रहे,भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ति के तत्वाधान में विगत कई वर्षों से मालखरौदा व जैजैपुर क्षेत्र के निर्माणाधीन सड़क में लगातार भ्रष्टाचार और मुआवजा में हो रही अनियमितता को लेकर मालखरौदा के मिशन चौक में चक्का जाम किया गया,आज किसानों के हक की लड़ाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सड़क पर बैठे रहे और शासन- प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर चेतावनी दी कि यदि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा नहीं दिया गया तो भाजपा कार्यकर्ता किसानों के हक के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने कहा कि ये सरकार सर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबी है, यह सरकार हर मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि इस सड़क में प्रभावित लोगो के साथ कांग्रेस सरकार लगातार अन्याय कर रही है चाहे वो सड़क की बात हो, गौठान की बात हो या जनता से जुड़ा कोई विषय हो यह सरकार जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। चंद्रपुर की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने कहा चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बैराज, डुबान और अन्य बहुत से मामले है जिसमे लगातार मुआवजा को लेकर शासन और प्रशासन का रवैया उदासीन रहा है और आज तक क्षेत्रीय कांग्रेसी विधायक ने भी जनता को उनका हक दिलाने के लिए कोई पहल नहीं की है, जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है सिर्फ लोगो को ठगने और लूटने का काम चल रहा है। आज इस चक्का जाम में चंद्रपुर और जैजैपुर क्षेत्र के किसानों ने भी भाजपा के नेताओ को अपनी व्यथा बताते हुए इस चक्का जाम का समर्थन किया। इस चक्का जाम कार्यक्रम में मुख्य रूप से गगन जयपुरिया, कविशरण वर्मा,चंद्र कुमार चंद्रा, भूषण चंद्रा, कीर्तन चंद्रा, रंजित अजगल्ले, जिवेंद गबेल, नीलकंठ सोनी, प्रमोद गबेल, जुडावन गबेल, चक्रधर साहू, राजेश चंद्रा, भोजराम साहू, लोकेश साहू, रवि पटेल, विक्रम प्रताप, प्रकाश साहू, सोनू जायसवाल, खेमेंद्र नायक और समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

शक्ति शहर में हुआ विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन, रामअवतार अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

सक्ति- भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर 30 मई से चल रहे सतत जनसंपर्क अभियान के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला कार्यालय सक्ती में कार्यक्रम प्रभारी रामावतार अग्रवाल,एवम सह प्रभारी रमेश सिंघानिया, पूर्व विधायक खिलावन साहू सक्ती बाराद्वार से आए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ,वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक परिवार है जैसे परिवार में एक वरिष्ठ एवं अभिभावकों का सम्मान होता है,उसी प्रकार यह आयोजन हमारे मार्गदर्शक तथा वरिष्ठों का मार्गदर्शन एवं उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम है, जिसे केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण करने पर आयोजित किया गया है इस तरह के आयोजनों से सभी नये पुराने कार्यकर्ताओं को पूर्व में वरिष्ठजनों के द्वारा किए गए संर्घषो से सीख प्राप्त होती है तथा कैसे भाजपा ने अपने सभी वायदों को संघर्ष के जरिए धरातल में आज सचकर दिखाया है, इसकी प्रेरणा मिलती है जिससे नये कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का संघर्षों उन दिनों में भी विना हिम्मत हारे जारी रखा उसी की बदौलत पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आई है।

भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं का विशेष सम्मान है यहां हर एक कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है तथा कार्यकर्ता भी पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करते हैं इस अवसर पर सक्ती- बाराद्वार से आए हुए वरिष्ठ कार्यर्ताओ का सम्मान गमछा, कमल फूल, गुलाब फूल भेटकर किया गया, कार्यक्रम में भाजपा जिला सक्ती के पदाधिकारी, मिडिया, जिला प्रभारी सक्ती नगर,सक्ती ग्रामीण एवम बाराद्वार सारागांव मंडलों के अध्यक्ष,महामंत्री कार्यसमिति सदस्य के साथ सक्ती विधानसभा क्षेत्र से आए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, कार्यक्रम के दौरान प्रभारी रामावतार अग्रवाल ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है,तथा हमारा भी यह सौभाग्य है कि आज शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आज यहां सम्मेलन हो रहा है तथा इस अवसर पर मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं कि सभी ने इस भीषण गर्मी के बावजूद अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आज इस कार्यक्रम को सफल बनाया तथा कार्यक्रम में आगंतुकों का भी उत्साह देखते ही बन रहा था

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *