किरन्दुल– बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स द्वारा बीआईओपी विद्यालय के सभागृह में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ए. बंद्योपाध्याय, महाप्रबंधक(विद्युत) एवं एस. बी. सिंह, महाप्रबंधक(यांत्रिकी) द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं विद्यालय के बच्चों द्वारा निर्मित विभिन्न कलाकृतियों एवं पोस्टर का मुआयना किया गया।
बी. के. माधव, उप महाप्रबंधक(कार्मिक) द्वारा अपने स्वागत भाषण में गांधी जी के सिद्धांतों को याद करते हुए और अपनी जीवन शैली में उन्हें सम्मिलित कर जीवन को सुखद एवं सफल बनाने का सुझाव प्रस्तुत किया।
इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से, जिसमे रघुपति राघव राजा राम एवं सर्व धर्म प्रार्थना पर समूह गान और वैष्णव जन तो पर समूह नृत्य कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में डॉ. एम. वी. लाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी,के. डी. देवगम, उप महाप्रबंधक(सतर्कता) एवं पी. एल. साहू इंटुक यूनियन प्रतिनिधि मौजूद थे।