यूपीएससी परीक्षाओं की कोचिंग कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थियों में लाश मिली

बिलासपुर। शहर में यूपीएससी परीक्षाओं की कोचिंग कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थियों में लाश मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिवार ने इस मौत को सीधे तौर पर हत्या करार देते हुए तस्वीरें भी पुलिस के सामने पेश की है। पुलिस भी इस प्रकरण की जाँच हत्या के तौर पर कर रही है, लेकिन किन वजहों से यह मर्डर हुआ है यह फिलहल पूरी तरह साफ़ नहीं है। बताया जा रहा हैं की यह हत्या प्रेम त्रिकोण में की गई हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया हैं जिनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। मामला इसलिए भी संदिग्ध हैं क्योंकि बरामदगी के दौरान लाश पर चोट के निशान भी मिलें थे।

बता दे की मूलतः सरगुजा जिले के लखनपुर का रहने वाला यश साहू बिलासपुर में रहकर यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। बीते 6 जून को यश की लाश सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के परसदा इलाके में हाइवे के पास बरामद की गई थी। मृतक यश के शरीर पर चोट के निशान थे जिससे आशंका जताई जा रही थी की यश की मौत सामान्य नहीं हैं. वही सूत्रों की माने तो यश की मौत स्वाभिक नहीं बल्कि हत्या है। जबकि इसे प्रेम त्रिकोण के चलते अंजाम दिया गया हैं। बहरहाल सिरगिट्टी पुलिस ने जल्द ही इस पूरे प्रकरण के खुलासे का दावा किया हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *