प्रेम-प्रसंग के चलते युवक-युवती की फांसी पर लटके

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में युवक-युवती की फांसी पर लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। साईं मंदिर से लगे चितवा डोंगरी के पेड़ पर दोनों लाश फंदे से लटकती पाई गई है। दोनों के मुंह से खून भी बह रहा था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक-युवती की उम्र 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है। दोनों आमदीपारा के निवासी थे।

दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। साईं मंदिर से लगे चितवा डोंगरी के पेड़ पर दोनों लाश फंदे से लटकती वहां से गुजर रहे गांव वालों ने दोनों की लाश देखी फिर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलतेे ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों लाश फंदे से उतारा गया । दोनों के मुंह और नाक से खून बह रहा था,जिससे आशंका जताई जा रही है कि,दोनों की हत्या कर शव को पेड़ लटका दिया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *