दो मासूम भाई घर में बिना किसी को बताए घर से निकले,तालाब से शव मिला

रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाले दो मासूम भाई घर में बिना किसी को बताए घर से निकले थे. बहुत देर तक नहीं आने पर बच्चों की तलाश की गई. जिसके बाद दोनों भाईयों का शव तालाब से बरामद किया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया. जिसके बाद दोनों भाइयों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि न्यू राजेंद्र नगर में रहने वाले यादव परिवार के दो सगे भाई आयुष सिंह यादव 6 वर्ष और आदर्श यादव 4 वर्ष है. दोनों भाई गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे घर में बिना किसी को कुछ बताएं घर के बाहर खेलने चले गए.

इस दौरान उसकी मां घर में बर्तन धोने का काम कर रही थी. काफी देर होने के बाद जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे, तो उनके परिजन आसपास के इलाकों में दोनों बच्चों को ढूंढने लगे. दोनों बच्चों के नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. कुछ देर बाद तालाब से शव को बाहर निकालने के बाद बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद दोनों सगे भाइयों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *