प्रदेश के 9 जिलों में हिट वेव का अलर्ट जारी किये

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाएं अब और ज्यादा गर्म हो गई हैं। प्रदेश में इस वक्त भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 9 जिलों में हिट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी रायपुर, बलौदा बाजार, कांकेर, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा, रायगढ़, महासमुंद, दुर्ग और बेमेतरा में येलो अलर्ट जारी किया गया। लगातर बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है। दोपहर बाद धूप में निकलना मुश्किल हो रहा था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिन गर्मी और बढ़ेगी।

इसके बाद ही मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। प्रदेश में रायगढ़ का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह महासमुंद जिले में भी सूरज आग बरसा रहा है। यहां का तापमान 45.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुंगेली जिले का तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। जांजगीर में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *