किरंदुल- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने 9 वर्ष पूरे कर लिए हैं।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं जिसके अंतर्गत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुँचा रही है तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता गुप्ता के नेतृत्व में किरन्दुल मण्डल के महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें आंगनबाड़ी के बच्चों व उनके माता- पिता से आंगनबाड़ी केंद्र में जा कर मिलना और उनके केंद्र सरकार द्वारा मोदी के नेतृत्व में चलाये गए पोषण अभियान के संदर्भ में जानकारी देना।साथ ही गर्भवती महिलाओ के लिए चल रही मातृत्व वंदना जैसी अन्य योजना व पंजीकृत श्रमिक महिलाओ व उनके परिवार को मिलने वाले लाभ उनके बारे मे भी जानकारी दी।इस अवसर पर मंडल सह प्रभारी भावना सक्सेना,मंडल अध्यक्ष डी पी मिश्रा,महामंत्री दीनानाथ,महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी कर्मा महामन्त्री सरस्वती डहेरिया,युवा मोर्चा अध्यक्ष निमाई पॉल,जितेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।