ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के खरियार रोड-नेवापरा सेक्शन ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक एवं यार्ड का आधुनिकरण का कार्य किया जायेगा 

इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

बिलासपुर:- रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के खरियार रोड-नेवापरा सेक्शन एवं रायपुर यार्ड का आधुनिकरण का कार्य किया जायेगा । यह कार्य दिनांक 03, 05 एवं 07 जून, 2023 (03 दिन) तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी।
इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां:-
1) दिनांक 03 जून, 2023 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08227/08528 रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2) दिनांक 03 जून, 2023 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
3) दिनांक 04 जून, 2023 को जूनागढ़ रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08276 जूनागढ़ रोड-रायपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त होने वाली गाडियां:-
1) दिनांक 03 वं 05 जून, 2023 को टिटलागढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पेसेजर स्पेशल संबलपुर एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
2) दिनांक 03 वं 05 जून, 2023 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पेसेजर स्पेशल संबलपुर एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *