गार्ड ने किया सलाम तो इग्नोर कर निकल गईं करीना, अब हो रहीं ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को कई दफा घमंडी होते हुए देखा गया है। ऐसा हम नहीं बल्कि फैंस कह रहे हैं। जी दरअसल एक बार फिर से करीना का एक वीडियो सामने आया है जिसके चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। वैसे करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने दमदार अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। अब इस बार उनका एक वीडियो सामने आया है जो लोगों को हैरान कर रहा है। जी दरअसल इस वीडियो में करीना ने कुछ ऐसा किया है कि एक बार फिर से उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर आना पड़ा है। आप देख सकते हैं इस वायरल वीडियो में करीना कपूर खान अपने घर से निकलकर गाड़ी में बैठती हुई नजर आईं।

वहीं इस दौरान उनके हाथ में एक कॉफी मग था। वीडियो में करीना बेज कलर की शॉर्ट टाइट्स और लॉन्ग डेनिम शर्ट पहने नजर आईं। अपने बालों को उन्होंने बन में बांधा हुआ था और काला चश्मा लगाया हुआ था। अपनी कार की तरफ जाते वक्त जब उन्हें एक गार्ड ने सैल्यूट किया तो उन्होंने इसे पूरी तरह से इग्नोर कर दिया। यह देखने के बाद ट्रोलर्स ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया और अब एक के बाद एक लोग उन्हें घमंडी बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘करीना को किस बात का घमंड है कि गार्ड ने उन्हें सैल्यूट किया और उन्होंने उसे इग्नोर कर दिया और गाड़ी में जाकर बैठ गईं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मनी एटीट्यूड वाली आंटी।’
इसी के साथ एक और यूजर ने लिखा, ‘इनको किस बात का घमंड है। हवा में देखकर चल रही हैं। नाक पर मिट्टी तक नहीं बैठने दे रही।’ इस तरह कई यूजर्स ने उन्हें भला बुरा कहा है। वैसे काम के बारे में बात करें तो जल्द ही करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *