ग्रीन आउटफिट में कैटवॉक करती दिखीं रुबीना, पति ने किया कमेंट

टीवी इंडस्ट्री में अपना दमदार अंदाज दिखाने वाली अदाकारा रुबीना दिलैक आजकल अपने पति के साथ समय बिता रहीं हैं। जी हाँ, रुबीना इन दिनों अपने पति अभिनव शुक्ला के संग रोमांटिक टूर पर हैं। दोनों मालदीव में है, और यहाँ से एक्ट्रेस अपने हर पल को कैमरे को कैद कर अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। अब तक रुबीना ने अपना ग्लैमरस अवतार अपने चाहने वालों के दिखाया है और अब एक बार फिर से अदाकारा ने ऐसा ही किया है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से एक धांसू वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कैटवॉक करती दिख रही हैं।

आप देख सकते हैं इस वीडियो में रुबीना ग्रीन आउटफिट में दिख रही हैं। वैसे उनका ड्रेस इंड्रो वेस्टर्न है लेकिन बड़ा प्यारा है। इसमें वह फूल स्वील और हाईनेक जालीदार ब्लाउज पहने दिख रही हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में हवा में लहराते उनके खुले बाल उनकी खूबसूरती और बढ़ाते दिख रहे है। अपने इस बेहतरीन वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा है- ‘रास्ता दो…… कृपया।’ वहीं दूसरी तरफ रुबीना के इस वीडियो पर उनके पति अभिनव ने ताली बजाते हुए कॉमेंट किया है। वैसे इस वीडियो से पहले भी रुबीना एक से बढ़कर एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं जो हम आपको दिखा चुके हैं।
अब तक बिकिनी से लेकर शॉर्ट ड्रेस तक में रुबीना ने लोगों का दिल जीता है। आपको बता दें कि रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग रखती हैं। टीवी शो छोटी बहू सीरियल डेब्यू करने वाली रुबीना को बिग बॉस 14 में लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। रुबीना टीवी शो शक्ति में नजर आ चुकी हैं और जल्द ही फिल्म ‘अर्ध’ से डेब्यू करने वाली हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *