बॉलीवुड की फिल्म ‘न्यूटन’ के एक्टर पर छत्तीसगढ़ में जानलेवा हमला, 20 लोगों ने लाठी-डंडों से की पिटाई…

बस्तर। फिल्मों की शूटिंग खासकर वेब सीरीज शूट (Web Series Shooting) करने के लिए छत्तीसगढ़ को काफी पसंद किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में हाल ही में तीन वेब सीरीज को शूट किया गया है। इसी बीच बस्तर के चुनाव पर आधारित बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘न्यूटन’ के एक्टर मंगल कुंजाम पर जानलेवा हमला हुआ है। दंतेवाड़ा नक्सल प्रभावित गांव में उनकी पिटाई की गई है। हालांकि, किसी तरह से वे वहां से जान बचाकर भाग निकले। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

एक्टर ने बताया 2 दिन पहले मैं अपने एक दोस्त के साथ दंतेवाड़ा जिले के अंदरूनी गांव टिकनपाल गया हुआ था। दोस्त मित्तल कंपनी का वेस्ट डस्ट (मिट्टी) को बाहर डंप करवाने का ठेका लिया है। गांव वालों की सहमति से ये डस्ट टिकनपाल गांव में डंप किया जा रहा था। सड़क बनाने, गड्ढों को भरने के लिए इसका उपयोग कर रहे थे। इसी काम को देखने के लिए जब गांव गए तो अचानक कुछ लोगों ने हम पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से हमें बेरहमी से पीटा।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *