हाईकोर्ट में हो रही 54 पदों पर भर्ती, 26 जून तक करें अप्लाई

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बेरोजगारों की भर्ती निकाली है. हाईकोर्ट में निकली 54 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. पदों के लिए 26 जून तक आवेदन मंगाए गए हैं. बेरोजगारों के लिए नौकरी पाने का यह एक बार फिर सुनहरा मौका है. आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती के लिए ये आवेदन मंगाए जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में निकाली गई नौकरियों में कई अलग अलग पद हैं.

लगभग 54 पदों के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों के लिए नौकरियों की बौछार आ गई है. राज्य सरकार सहित केंद्र के कई उपक्रमों में बंपर भर्ती की जा रही हैं. पिछले दिनों राज्य सरकार ने कई अलग-अलग विभागों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके लिए आवेदन मंगाए हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *