विश्व वृध्दा दिवस के शुभ अवसर पर प्रयाग प्रसाद केशरवानी शासकीय चिकित्सालय शिवरीनारायण में वृध्द जनों का सम्मान समारोह

शिवरीनारायण — विश्व वृध्दा दिवस के शुभ अवसर पर प्रयाग प्रसाद केशरवानी शासकीय चिकित्सालय शिवरीनारायण में वृध्द जनों का सम्मान समारोह रखा गया उक्त अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डाॅ. अन्विता
चौधरी व्दारा वृध्द जन इतवारी केवंट ,लखन केवट, भरत रोहिदास एवं एक वृध्द महिला को श्रीफल मुफ्त दवा इलाज कर सम्मानित किया उक्त सम्मान समारोह में समस्त स्वास्थ्य कर्मी तथा नगर के वरिष्ठ जन उपस्थित थे । उल्खनीय है कि
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस समस्त विश्व में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण दिवस है यह दिन प्रत्येक परिवार के वृद्ध जनों को समर्पित है वृद्ध दिवस प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है
आज का वृद्ध समाज अत्यधिक कुंठा ग्रस्त है और सामान्यतः इस बात से सर्वाधिक दुखी है कि जीवन का विषय अनुभव होने के बावजूद कोई उनकी राय नही लेता है और ना ही उनकी राय को कोई महत्व देता है वृद्ध समाज को इस दुख से छुटकारा दिलाना आज सबसे बड़ी जरूरत है इस दिशा में ठोस प्रयास किए जाने की बहुत ही आवश्यकता है वृद्ध व्यक्तियों के प्रति लोगों का सम्मान और संवेदना के भाव जगा कर उनके स्वास्थ्य आर्थिक समस्या से जूझते वृद्धजनों के अस्वस्थ तथा अकेलापन को दूर करने के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *