भाजपा जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक

बैठक में आगामी दिनों के लिए हुए महत्वपूर्ण निर्णय-
सक्ति-भारतीय जनता पार्टी जैजैपुर विधानसभा स्तरीय बैठक 01 अक्टूबर को सामुदायिक भवन जैजैपुर में संपन्न हुई।जिसमे बैठक प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला रायगढ़, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा उपस्थित रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया की राशन दुकानों में 7 एवं 8 तारिक को भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं 11 तारीख को जैजपुर विधानसभा में किया जाएगा। बैठक प्रभारी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला ने अपने संबोधन में सेवा और समर्पण अभियान कि समीक्षा की और उपस्थित पदाधिकारियों से यह जाना कि कहा रक्तदान शिविर लगा, कहा पर फल बांटा गया, कहा पर सेवा के कार्य कार्यताओं द्वारा किया गया। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकामयाब रहा है, यह सरकार अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाया है, केंद्र सरकार द्वारा दिया गया राशन को भी जनता तक पहुंचाने में भी भ्रष्टाचार कर रहा है। इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने कहा की कांग्रेस सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें वो सभी कार्यकर्ताओं से यह आग्रह किया की इस धरना को सफल बनाएं एवं भूपेश बघेल की सरकार की नाकामी को जनता को बताना है। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा की राशन के वितरण में भूपेश बघेल की सरकार अनियमितता बरत रही है,उसका विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष और उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक में यह तय किया है की हर राशन दुकान के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के लिए प्रत्येक राशन दुकान वार प्रभारी, सह प्रभारी बनाया गया है। और 7 व 8 अक्टूबर को जैजैपुर विधानसभा के सभी राशन दुकान के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं 11 अक्टूबर को जैजैपुर में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन के लिए प्रभारी गोपीसिंह ठाकुर एवं सह प्रभारी सोनसाय देवांगन को बनाया गया भाजपा कार्यकर्ता द्वारा 5 हजार की संख्या में विशाल धरना प्रदर्शन विधानसभा मुख्यालय में किया जाएगा बैठक में ऐसा निर्णय लिया गया । जिलाध्यक्ष जी ने सभी से यह आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर धरना इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं। उक्त बैठक में भाजपा मंत्री गोपी सिंह ठाकुर, भाजपा कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, नीलकंठ सोनी, किसान मोर्चा महामंत्री हरनारायण यादव, महिला मोर्चा महामंत्री मोहनमती साहू, सुरेश साहू जी सत्यनारायण चंद्रा जी भोथिया, मोहनमती साहू, मुकेश जयसवाल, सोनू जयसवाल, जैजैपुर के पांचो मंडल अध्यक्ष सुखदेव खुटे, चेतन महंत, घासिया राम यादव,बबलू मैत्री, सतीश कश्यप महामंत्री महेश धीवर, विक्रम धीवर, विक्रम , राजा यादव, राजकुमार यादव सहित विभिन्न मोर्चा  प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *