सक्ति– शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत लिमतरा के द्वारा 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर सरपंच राजेंद्र साहू के मार्गदर्शन में पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वरिष्ठ जनों का शाल श्रीफल एवं गमछा भेंटकर सम्मान किया गया, इस अवसर पर जहां बुजुर्ग जनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा तो वही सरपंच राजेंद्र साहू ने सभी वरिष्ठ जनों का तिलक लगाकर एवं आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्होंने कहा कि आज सभी वरिष्ठ जनों के स्नेह एवं आशीर्वाद से यह पंचायत निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, तथा वरिष्ठ जनों ने आज जो नींव रखी है उनके प्रतिफलस्वरूप कि हम इस गांव को बेहतर बना सके हैं, एवं आने वाले समय में भी सभी के सहयोग से हम इस पंचायत को और अधिक विकास की ओर अग्रसर करेंगे,इस दौरान ग्राम पंचायत लिमतरा के काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिक गण उपस्थित रहे