सक्ति-अग्रवाल सभा कोरबा के मार्गदर्शन में संभागीय अग्रवाल महिला समिति द्वारा “शादी की बढ़ती उम्र चिंतनीय विषय”पर परिचर्चा आयोजित की गई ।समाज के युवा पीढ़ी ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया और अपने विचार रखें।अपने समाज के 23 सदस्यों ने अपने विचार प्रकट किए अपने सुझाव दिए। संभागीय अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्षा उमा बंसल ने बताया इस परीचर्चा की सबसे अच्छी बात यह रही कि अपनी युवा पीढ़ी अपने अपने विचार प्रकट करने को काफी उत्सुक दिखे और पूरे उत्साह से परिचर्चा में भाग लेकर समाज को अपने मन की बात बताइ। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी की यह सजगता ही हर समस्या का समाधान हे। आज बच्चे अपने कैरियर के प्रति काफी जागरूक हो गए हैं और इसी को प्राप्त करने के प्रयास में उम्र बढ़ती जाती है हम अपनी सोच में थोड़ा सा बदलाव लाकर यदि बच्चों को आश्वस्त करें कि शादी के बाद भी आपको अपने कैरियर को बनाने का मौका मिलेगा तो कुछ हद तक इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है।एक बात और बार-बार सामने आ रही थी की पेरेंट्स की अत्यधिक महत्वाकांक्षा एवं शिक्षा के नाम पर बच्चों की उम्र को बढ़ते देना ,बच्चों को देने वाली अनावश्यक आजादी की वजह से भी यह समस्या उभर कर आई है। इस परिचर्चा के निर्णायक गण अग्रवाल सभा के सचिव बजरंग लाल अग्रवाल, अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, अग्रसेन शिक्षण समिति विद्यालय के अध्यक्ष जयराम बंसल, शहर के वरिष्ठ वकील शिवकुमार अग्रवाल ने भी परिचर्चा में अपना उद्बोधन दिया,साथ ही वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण बुधिया ने भी अपने आशीर्वचन में कहा कि ऐसी परिचर्चा बार-बार होनी चाहिए। अग्रवाल सभा के अन्य पदाधिकारी भी राधेश्याम बंसल ,मुकेश गोयल, सतीश जालान ,नारायण अग्रवाल परिचर्चा में उपस्थित रहे
इस परिचर्चा के आयोजन में अपनी समिति के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी के सहयोग से कार्यक्रम उम्मीद से ज्यादा सफल रहा,सभी को बहुत-बहुत साधुवाद विशेषकर निशा अग्रवाल ने अच्छे से मंच संचालन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष सरिता जी सपना जी, उर्मिला डीडवानिया, सुमन केडिया ,मनीषा वर्षा मेडिकल , मनीषा अग्रवाल कमल प्लाई पैलेस ,नीतू अग्रवाल ,चंदा अग्रवाल ,पिंकी अग्रवाल ,श्रद्धा केडिया, उमा गोयल ,पिंकी सिंगल, मेघा अग्रवाल प्रीति मोदी, गुंजन अग्रवाल ,सुनीता अग्रवाल आप सभी का सक्रिय सहयोग रहा। अध्यक्ष उमा बंसल ने बताया कि पूरी टीम के लगन मेहनत के कारण ही कार्यक्रम इतना सफल रहा