राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को लेकर विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल ने उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया ज्ञापन

सक्ति-नगर से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बोरदा क्रासिंग पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने आवश्यक हैं। इस संदर्भ में सक्ती के विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल ने पूर्व में भी कई बार उच्चाधिकारियों से चर्चा कर उचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की थी, मगर आज पर्यन्त कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी बात को लेकर पुनः सुरेश अग्रवाल के द्वारा एनएच विभाग की कार्यपालन अभियंता ममता पटेल,पीड़ब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता के.पी. लहरे एवं विभाग के AC के.पी.सन्त से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया, एवं बोरदा क्रासिंग में गति अवरोध एवं संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की। विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल ने कहा कि यदि इस पर कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती है तो अबकी बार एक आंदोलन के रूप में धरना- प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस विषय में शीघ्र ही कार्यवाही की जाएगी बहुत जल्द ही नियमानुसार कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *