तिल्दा नेवरा प्रदेश कांग्रेस सरकार में ईडी की ताबड़ तोड़ छापेमारी में 2000 करोड़ के कथित शराब घोटाले का मुद्दा अब व्यापक स्तर में उठने लगा है इसके चलते तिल्दा भाजपा शहर मंडल के तत्वधान में कल बुधवार को शाम 4 बजे सीएम और आबकारी मंत्री का पुतला दहन का आयोजन किया गया है जिसके सूचना के लिए भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु महामंत्री सौरभ जैन सतीश निषाद, दीपक चौथवानी, सागर पंजवानी द्वारा एसडीएम कार्यालय तिल्दा जाकर सूचना पत्र सौंपा!
इस मामले में ईश्वर यदु ने कहा कि कांग्रेस सरकार अब जनता के सामने बेनकाब हो गई है अब मुंह छिपाने की कोई जगह नही बची है, वही भाजपा महामंत्री सौरभ जैन ने कहा कि कांग्रेश सरकार घोटाले की सरकार बन गई है|
