चोरों ने एक मकान में दिनदहाड़े धावा बोलकर नगदी रकम और सोने के जेवर पार कर दिए

तिल्दा नेवरा, शहर से लगे ग्राम तुलसी में स्थित वेंकटेश्वर मंदिर के पास चोरों ने एक मकान में दिनदहाड़े धावा बोलकर नगदी रकम और सोने के जेवर पार कर दिए.. घर के लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे लौटे तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था. प्रार्थी ने चोरी की रिपोर्ट तिल्दा नेवरा थाने में दर्ज कराई है..
मिली जानकारी के अनुसार वेंकटेश मंदिर के पास रहने वाले कुलेश्वर वर्मा गुरुवार दोपहर कोएक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी बीच कुलेश्वर का पुत्र दरवाजे में ताला लगा कर चला गया। देर शाम जब कुलेश्वर परिवार के साथ घर पहुंचा तो देखा की घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है।
उसने दरवाजा खोला तो अलमारी खुली हुई पड़ी थी और अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे 53 हजार नकद और सोने का मंगलसूत्र. एक जोड़ी झुमका. दो सोने की अंगूठी.1जोड़ी सोने की बाली. चांदी की पायल के साथ चांदी के सिक्के व अन्य सामान गायब थे। तिल्दा नेवरा थाने में जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *