डिकेश पटेल बने भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, देवेंद्र साहू किसान मोर्चा अध्यक्ष और देवनारायण साहू बने अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कुम्हारी

कुम्हारी। कुम्हारी मंडल के विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों के पदों पर उत्साही, समर्पित और युवाओं को आगे बढ़कर कार्य निष्पादन हेतु युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए युवा तुर्क डिकेश पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई देवेंद्र साहू को, अन्य पिछड़ा वर्ग की कमान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देव नारायण साहू को सर्व सम्मति से नियुक्ति पत्र प्रदान कर, दी गई है। नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कुम्हारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू निषाद ने सभी साथियों को दोगुने उत्साह के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित में अपनी सक्रिय भागीदारी निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया। अपनी अपनी नियुक्ति पर समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नव नियुक्त अध्यक्षों ने कहा कि हम अपने दायित्वों के प्रति सजग रहकर अपने सभी साथियों के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा इसके उद्देश्यों को सफल बनाने में हरसंभव प्रयास करने में तत्काल जुट जाएंगे। इस नव नियुक्ति की जानकारी प्राप्त होते ही समस्त नगर पालिका क्षेत्र वासियों का तीनों मोर्चा मंडल अध्यक्षों को बधाई देने एवं शुभकामना संदेश देने का तांता लगा रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *