दोनों बेटों संग इनाया की जन्मदिन पार्टी में पहुंची करीना

करीना कपूर और बेटे जेह की कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरो में जेह को गोद में लिए करीना बड़ी खूबसूरत दिख रहीं हैं। जी दरअसल जेह 7 महीने के हो गए हैं और बीते दिन वह अपनी बहन के जन्मदिन में पहुंचे थे। यहाँ जेह अपनी मां की गोद में है, जबकि नैनी करीना के पीछे चलती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं मां और बेटे कितने क्यूट दिख रहे हैं। बीते कल इनाया की बर्थडे पार्टी में पटौदी परिवार के सारे बच्चे पहुंचे, जिसमें तैमूर और इब्राहिम अली खान का नाम भी शामिल था। अभी कुछ समय पहले ही करीना ने बताया कि ‘अपने दूसरे बेटे का नाम उन्होंने जहांगीर रखा है।’

आप सभी को बता दें कि सोहा अली खान ने बेटी के बर्थडे पर यूनिकॉर्न लैंड थीम पार्टी दी थी। इस दौरान इनाया को सभी ने खास अंदाज में विश किया। जी दरअसल सोहा अली खान की पार्टी में पूरे घर को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया था, इनमें पिंक, ब्लू, यलो और ग्रीन कलर के गुब्बारे दिखाई दे रहे थे। वहीं इस मौके पर इनाया ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी थी जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही थीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *