राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद 10 DRG जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर/दिल्ली। बांग्लादेश सेना प्रमुख जनरल एस. एम. शफीउद्दीन अहमद ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर दंतेवाडा में नक्सलियों द्वारा किए गए IED हमले में शहीद हुए 10 जवानों को श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। ये जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट के थे। इनके अलावा इनकी गाड़ी के ड्राइवर की भी हमले में मौत हुई है। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया। 50 किलो विस्फोटक से ब्लास्ट किया गया। बस्तर में नक्सलियों का TCOC चल रहा है। नक्सली TCOC के दौरान बड़ी घटना को अंजाम देते हैं। साल 2021 में अप्रैल के महीने में बीजापुर के टेकलगुड़ा में जवानों को एंबुश में फंसाया था। इस घटना में 21 जवान शहीद हुए थे। वहीं कुछ साल पहले सुकमा के बुर्कापाल में 25 और मीनपा में 17 जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहादत हुई थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *