टीवी की ‘छोटी बहू’ रुबीना दिलैक जब से बिग बॉस 14 की विजेता बनीं हैं उसके बाद से एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बिग बॉस में आने से पहले भी रुबीना की अच्छी ख़ासी फैन फॉलोइंग थी, लेकिन शो जीतने के बाद उनके चाहने वालों की संख्या में जबरदस्त इज़ाफा हुआ है। अब तो आलम ये है कि रुबीना सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज़ पोस्ट करती हैं और वो तुरंत वायरल हो जाती हैं।
रुबीना इन दिनों अपने पति अभिनव शुक्ला का बर्थडे सेलिब्रेट करने मालदीव्स पहुंची हुई हैं। कभी वो अपने होटल का रूम और व्यू फैंस को दिखा रही हैं तो कभी अपनी हॉट फोटोज़ से फैंस का दिल जीत रही हैं। मालदीव्स से रुबीना की फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिनमें एक्ट्रेस काफी बोल्ड और सिज़लिंग लग रही हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने फिर से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वो बीच किनारे मस्ती करती दिख रही हैं। इन फोटोज़ में रुबीना की खुशी और बेफिक्री साफ नज़र आ रही है। फोटोज़ में रुबीना ने ऑरेंज और व्हाइट कलर की बिकिनी पहनी हुई है जिसमें एक्ट्रेस का टोन्ड फिगर नज़र आ रहा है। किसी फोटो में एक्ट्रेस बीच किनारे भागती दिख रही हैं तो किसी फोटो में खुशी से उछती नज़र आ रही हैं। रुबीना की ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रही हैं। फोटोज़ शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘मैं वैकेशन पर हूं….आप कुछ पागलपंती होते हुए देख सकते हैं’। आप भी देखें फोटोज़।
इससे पहले एक्ट्रेस ने बिकिनी में कुछ और फोटोज़ भी शेयर की थीं। उन फोटोज़ में रुबीना ने यैलो कलर की बिकिनी पहनी हुई थी जिसके साथ उन्होंने मल्टी कलर की हैट लगा रखी थी। इन फोटोज़ में रुबीना काफी प्यारी लग रही थीं।