मदालसा शर्मा अपने ससुर मिथुन चक्रवर्ती के साथ पोज देती हुई दिखाई दी

हाल ही में ‘अनुपमा’ फेम मदालसा शर्मा अपने पति महाक्षय चक्रवर्ती के साथ देवर नमाशी चक्रवर्ती की फिल्म ‘बैड बॉय’ के प्री-रिवीज इवेंट में दिखाई दी। टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस मदालसा शर्मा इन दिनों टेलीविज़न सीरियल ‘अनुपमा’ में ‘काव्या’ की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में, अपने शो से फुरसत पाकर मदालसा शर्मा अपने देवर नमाशी चक्रवर्ती की फिल्म ‘बैड बॉय’ की प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचीं।

वही इस इवेंट से मदालसा शर्मा ने कई फोटोज साझा की हैं, जो अपलोड होते ही इंटरनेट पर छा गई हैं। फोटोज में मदालसा शर्मा अपने पति महाक्षय चक्रवर्ती, देवर नमाशी और अपनी मां शीला शर्मा के साथ पोज दे रही हैं। एक फोटो में मदालसा शर्मा अपने ससुर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के साथ भी पोज देती हुई दिखाई दी।

 

 

देवर की फिल्म के इवेंट में मदालसा शर्मा हॉट बनकर गईं। उन्होंने शॉर्ट ऑउटफिट पहना था, जिसे उन्होंने खुले बाल एवं कम मेकअप के साथ स्टाइल किया था। फोटोज साझा करते हुए मदालसा ने लिखा, “पिछली रात बैड बॉय के प्री-रिलीज इवेंट में, मेरे सुपर टैलेंटेड नामा और आमरीन कुरैशी को बैड बॉय की कामयाबी के लिए शुभकामनाएं। 28 अप्रैल को बैड बॉय रिलीज होगी।”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *