सक्ति- जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र हरियाणा राज्य में आयोजित भारत स्काउट गाइड के एडवेंचर कैंप में भाग लेने के लिए हरियाणा रवाना हुए हैं, तथा सभी छात्र भारत के स्काउट गाइड के छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष कमल देवांगन, जिला मुख्य आयुक्त जितेंद्र तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त स्काउट एचआर सोम, जिला सचिव परमेश्वर स्वर्णकार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट मोहन कौशिक, जिला संगठन आयुक्त गाइड सुमन लता यादव के निर्देशन में जांजगीर-चांपा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के तीन स्काउट, तीन गाइड एवं एक प्रभारी शिक्षक के साथ 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन व्यक्तित्व विकास एवं पर्वतारोहण शिविर गदपुरी जिला पलवल हरियाणा में भाग लेने हेतु प्रतिभागी रवाना हुए भाग लेने वाले स्काउट गाइड में विशु रात्रे, निधि बंजारे ,दामिनी टंडन, शिवराज साहू, सुजल साहू, धैर्य लहरे एवं प्रभारी शिक्षक के रूप में अविनाश टोप्पो सम्मिलित हो रहे हैं। स्काउट गाइड को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एन जे एक्का , जिला संगठन आयुक्त मोहनलाल कौशिक ,किरण अंजना एवं प्रतिभागियों के पालक इनके कुशल यात्रा के लिए शुभकामना देते हुए रवाना किए। इस आपदा प्रबंधन शिविर के लिए छत्तीसगढ़ राज्य शासन की ओर से संपूर्ण व्यय वहन किया जा रहा है, यह प्रथम अवसर है जब स्वामी आत्मानंद स्कूल के स्काउट गाइड को यह अवसर प्राप्त हुआ है

स्वामी आत्मानंद विद्यालय पामगढ़ के छात्रों ने बनाएं साइंस के सुंदर मॉडल
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पामगढ़ के छात्र छात्राओं के द्वारा सीमित समय के भीतर चलित एवं अचलित साइंस मॉडल बनाया गया, इसके अलावा विद्यालय प्रांगण में पुस्तक मेला का भी आयोजन किया गया। पुस्तक मेला में उपन्यास, कहानी, जीवनी, संस्मरण, इतिहास, हिंदी और अंग्रेजी व्याकरण तथा स्पोकन इंग्लिश, सामान्य ज्ञान के अलावा विविध प्रकार की पुस्तकों को शामिल किया गया था। जिसके प्रति सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी गहरी रुचि दिखाई और पुस्तक पढ़ने की ओर उनका लगन रूचि जागृत हुई। साइंस मॉडल प्रदर्शनी में सभी छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण विद्यालय के प्राचार्य एन जे एक्का, मोहनलाल कौशिक व्याख्याता शासकीय महामाया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं मुकेश खूंटे व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल मेंऊ द्वारा किया गया ।निरीक्षण पश्चात साइंस मॉडल प्रदर्शनी में प्राइमरी स्कूल से पहला स्थान ओम गिरी गोस्वामी, दूसरा स्थान साक्षी थवाईत तथा तीसरा स्थान शौर्य थवाईत रहे ।मिडिल स्कूल से पहला स्थान शुभम जांगड़े व विजय शंकर मिश्रा दूसरा स्थान दीक्षा धीवर तथा तृतीय स्थान अंजली यादव और गैहनी सारिया रहे ।हाई स्कूल से नोकेश्वर कौशिक को प्रथम स्थान हासिल हुआ। इस अवसर पर आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका उपस्थित थे