सकती– अंगना में शिक्षा के अंतर्गत शक्ति जिला में पढ़ाई तिहार का आयोजन 25 अप्रैल जिले के चारों विकासखंडों के प्रत्येक स्कूलों में, माताओं को जागरूक ‘करने के लिए एवं शुरुआती तौर पर बच्चों के स्तर को सुधार करने के लिए अंगना में शिक्षा मेले का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया जिसमें प्रत्येक विद्यालय की शिक्षिकाएं शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एसएमसी सदस्य एवं माताओं द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चो के मानसिक ,बौद्धिक, शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए 9 काउंटर बनाकर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया जिसमें डीआरजी जी के रूप में नीरा साहू एवं बीआरजी के रूप में मीरा देवांगन का महत्वपूर्ण योगदान रहा प्रत्येक संकुल से एक एक शिक्षिका का चयन किया गया था इन सभी चयनित शिक्षिकाओं का भी विशेष योगदान रहा इस कार्यक्रम के आयोजन में 5 से 6 वर्ष के बच्चों को सपोर्ट कार्ड देखकर छोटी-छोटी गतिविधियां कराई गई शाला में एस एम सी सदस्यों की उपस्थिति, स्मार्ट माताओं को घर में रहकर छोटी-छोटी गतिविधियों के माध्यम से घरेलू वस्तुओं का उपयोग करते हुए जोड़ घटाव की अवधारणा को स्पष्ट करना जिससे बच्चों में शाला पूर्व तैयारी हो सके
