सकती- शक्ति शहर में प्रारंभ हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र/ छात्राओं ने स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, तथा विद्यालय में जहां छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप बेहतर शिक्षा बच्चों को दी जा रही है, तो वहीं विद्यालय शिक्षा सहित अन्य खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बच्चों को निपुण बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहा है, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सक्ती से पांचवी कक्षा में विधान राठौर ने प्रथम एवं कक्षा पहली में शरण्या राठौर दोनों ही अपनी कक्षा में प्रथम आकर अपने शिक्षक और परिवार का मान बढ़ाया।दादा दादी विष्णु हरि एवं अम्बिका देवी, बड़े पापा मनोज राठौर, माता पिता प्रीति राठौर और विनोद राठौर ने दोनों बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद दिया। इस सफलता के लिए शिक्षकगण वसुंधरा मेम, मणिशंकर सर, नरेंद्र राठौर सर, जागृति मेम, रंजीता मेम, नीतिशा मेम, रश्मि यादव मेम द्वारा बच्चों को खूब सराहा गया और उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी