बाबाजी का बयान कितना सही गलत है नहीं कह सकते : चरणदास महंत

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। भाजपा कांग्रेस के नेता लगातार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मंत्री टीएस सिंहदेव चार साल बीत जाने के बाद भी सीएम की कुसी की नहीं मिलने का दर्द भुला नहीं पाए हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर सीएम पद को लेकर बड़ा बयान दिया था। टीएस सिं​हदेव के इस बयान पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का बड़ा बयान सामने आया है।

चरणदास महंत ने टीएस सिंहदेव के सीएम पद को लेकर दिए बयान पर कहा कि बाबाजी का बयान कितना सही गलत है नहीं कह सकते। सरकार बनाने के समय हम सबने मिलकर काम किया था। वही वातावरण बना रहे तो फिर सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री जी अच्छा काम कर रहे हैं। चरणदास महंत ने विधायक के काफिले पर हमला किए जाने के मामले को लेकर कहा कि सरकार और हम लोगों के लिए चिंता का विषय है। चार साल में नक्सली समाप्ति की ओर थे और जल्द ही बचे हुए नक्सलियों का खात्मा होगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *